यूपी समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली मनाकर साझा की खुशियां

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बन रही है। यूपी, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। संगीत के तेज धुन और जय श्री राम के ओजस्वी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत साबित करती है कि जनता का भाजपा की नीति और नियत के प्रति विश्वास गहरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा सरकार ने अंत्योदय के सपने को साकार करने का ईमानदारी से कार्य किया है। जिसका परिणाम है यूपी जैसे बड़े राज्य और गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में पार्टी ने जबरदस्त वापसी की है। कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति आमजनों के बढ़ते विश्वास और विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने शानदार जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, राजन सिंह, भरत सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार एवं बिनानंद सिरका, हरिकिशोर तिवारी, अभिमन्यु सिंह समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed