मिथिला महोत्सव’2024 सह सामूहिक उपनयन संस्कार के पांचवे दिन उपनयन संस्कार वैदिक विधि विधान से हुआ सम्पन्न

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा सम्प्रति आयोजित हो रहे मिथिला महोत्सव’2024 सह सामूहिक उपनयन संस्कार के पांचवे दिन आज उपनयन संस्कार वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ आम-महु विवाह के विधान के साथ हुआ, तत्पश्चात मातृका पूजन कर कुल देवी और पितरों का आह्वान किया गया। इसके पश्चात समस्त बटुक अपने अपने आचार्यों के साथ मण्डप पर मुख्य संस्कार के लिए बैठे। बारी बारी से ब्रह्मा आदि का विधान हुआ। तत्पश्चात मातृ भिक्षा सम्पन्न कराया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार मातृभिक्षा के बाद बटुक शिक्षा ग्रहण को गुरुकुल चले जाते थे। अंत मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बटुकों का मुंडन कराते हुए यज्ञोपवीत धारण कराया गया। समस्त पौरोहित्य कर्म पंडित बिपिन झा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

अब से चार दिन बटुक सात्विक जीवन बिताते हुए बिना नमक का भोजन लेंगे और आगामी 23 तारीख को “रातिम” विधि के साथ उन्हें नमकीन भोजन कराया जाएगा।

उपनयन कमिटी के सदस्यों को मिला सम्मान

1. गणपति झा
2. पूरण झा
3. रंजीत झा
4. विजय चन्द्र झा

भाव नृत्य प्रस्तुति के लिए मिला सम्मान

1. कुमारी श्रेय
2. कुमारी श्रेया
3. कुमारी सुरेखा
4. तान्या ठाकुर
5. अनामिका ठाकुर
6. बंदना झा

कार्यकर्ताओं का भी हुआ सम्मान

1. मनोज झा
2. विलास झा
3. सुरेश झा
4. पंकज राय
5. दिलीप झा
6. धर्मेश कुमार झा
7. राजेश झा
8. मिथिलेश झा
9. संजीव झा

इन्हें मैथिल परम्परा के अनुसार पाग,अंगवस्त्र, गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जयचन्द्र झा ने स्वागत उद्बोधन एवं महासचिव शंकर कुमार पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन अशोक झा पंकज का रहा।

See also  आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक के पास अवैध निर्माण पर काम रोकने का आदेश जारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव ठाकुर, निवास झा, जयप्रकाश झा, विक्रम आदित्य सिंह, अश्विनी ठाकुर, सुभाष झा समेत समस्त कार्यकारिणी का सराहनीय योगदान रहा!

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed