1 नवंबर को कई पूर्व पार्षद करेंगे नगर निगम कार्यालय पर अनशन, सभी पूर्व पार्षदों के जुटने की अपील, निकाय चुनाव के मद्देनजर है यह अनशन या सचमुच जनता की समस्याओं से हमदर्दी?


Saraikela: 1 नवंबर को नगर निगम आदित्यपुर के कई पूर्व पार्षद नगर निगम कार्यालय पर अनशन करने का एलान कर रहे हैं. जिसमें सभी पूर्व पार्षदों से समर्थन जुटाने की अपील भी कर रहे हैं. अचानक इस अनशन रूपी आंदोलन की उपज से नगर निगम की जनता भौंचक्का है कि क्या सचमुच में पार्षदों को अचानक जनता की समस्याओं से सरोकार होने लगा है यहां जनवरी 2026 में संभावित निकाय चुनाव के मद्देनजर उन्हें जनता की समस्याओं से हमदर्दी होने लगी है. बहरहाल मुद्दा गर्म है लेकिन जनता के मन में यह सवाल उठ रही है. अब यह देखना मुनासिब होगा कि पार्षदों के अनशन को नगर निगम के कितने फीसदी आम जनता का समर्थन मिलता है और यह अनशन रूपी आंदोलन कितना सफल होता है.
* शुरुआत वार्ड 17 की पूर्व पार्षद से –
बता दें कि अनशन रूपी आंदोलन की सूत्रधार वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा हैं, जो अपने क्षेत्र में पड़ने वाले जय प्रकाश उद्यान की वन भूमि पर बहुप्रतीक्षित सड़क बनवाने के लिए आमरण अनशन का एलान की है. जिसके बाद उनके पड़ोसी वार्ड 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने भी लगे हाथों अनशन की घोषणा अपने वार्ड के कुछ लंबित योजनाओं को लेकर कर दी है. अब इसी बहती गंगा में हाथ धोने के लिए वार्ड 2 के पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने भी 1 नवंबर को अनशन का एलान करते हुए अपने वार्ड के कुछ प्रमुख समस्याओं को कारण बताते हुए सभी पार्षदों से इस अनशन को समर्थन देने की अपील की है. उनकी प्रमुख समस्याओं में –
1. अमृत योजना के अंतर्गत बनने वाले पानी टंकी का निर्माण कार्य अभिलंब चालू की जाय जिससे कि वार्ड 2 और 3 की पीने की पानी की समस्या का समाधान हो सके.
2. वार्ड में ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब अवस्था में पड़ी हुई है इसका मरम्मतहीकरण कार्य अभिलंब किया जाए.
3. बरसात के पानी की निकासी नहीं होने के कारण टिस्को सोसाइटी, परमाणु नगर,वैशाली सोसाइटी, इंद्रप्रस्थ सोसाइटी मैं इस साल काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिसके कारण बहुत से लोगों के घरों में नाली का गंदा पानी घुसा. नाली की सफाई कर इस समस्या का अभिलंब समाधान करे.
4. पूर्व की भांति बस्ती इलाके में भी डोर टू डोर कचरा उठाव की व्यवस्था की जाए.
5. डीवीसी मोड में एक बिल्डर के द्वारा नाली के कचरे पानी से पूरा रास्ता को बंद कर दिया गया है उस बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई कर तुरंत रास्ता को चालू कराया जाए जिसके लिए पूर्व में भी सभी पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई थी.




