नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी ने निकाली प्रभात फेरी


Jamshedpur: गैरसमझौतावादी विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मजयंती के अवसर पर भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा प्रभात फेरी तथा माल्यार्पण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण किया। इस मौके पर महिलानेत्री समाजसेवी लिली दास, मौसमी मित्रा और विष्णु देव गिरी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता विष्णुदेव गिरी जी ने सुभाष चंद्र बोस जी के बारे में बताया और उनके विचारों को जीवन में चरितार्थ करने का प्रेरणा दिया ।इस मौके पर समाजसेवी विष्णुदेव गिरी, भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक दीपक कुमार, समाजसेवी व शिक्षिका मौसमी मित्रा , फिजिकल एकेडमी के ट्रेनर राजन और विक्रम सर मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रिहान, रौनक, मुस्कान, जीतू कुमार, अंबिका, बंटी, गोली, शुभम, तपस्या, नंदिनी, संदीप, उज्ज्वल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




