60वें बर्थडे पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, ‘किंग’ का टीजर रिलीज


मुंबई : बॉलीवुड के रोमांस ऑफ किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को 60 साल के हो चुके हैं. एक्टर के बर्थडे पर उनका सोशल मीडिया अकाउंट बधाईयों से भर गया है. इतना ही नहीं किंग के घर ‘मन्नत’ के बाहर भी आधी रात से ही फैंस की भीड़ लगनी शुरू हो गई. जहां उन्होंने जश्न मनाया और केक भी कट किया. वहीं अब एक्टर ने भी अपने फैंस को एक बड़ा रिटर्न गिफ्ट दिया है. शाहरुख ने फिल्म ‘किंग’ से अपना फर्स्ट लुक रिवील करते हुए टीजर भी आउट कर दिया है.शाहरुख खान की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का टीजर रिलीज हो चुका है. शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्टर का धांसू लुक देखने को मिला. ‘किंग’ में शाहरुख को एक बार ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए देखा जाएगा. जैसे ही टीजर रिलीज हुआ. इसने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया. यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- #KING #किंगटाइटलरिवील. यह शो का टाइम है! सिनेमाज़ 2026 में फेस्टिवल में शाहरुख की कई हिट फिल्मों को शामिल किया गया है.इनमें ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिल से’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ शामिल हैं.ये फिल्में भारत में चुनिंदा पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमाघरों के साथ-साथ सिनेपोलिस के कुछ स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी.इसके अलावा, वाईआरएफ इंटरनेशनल के माध्यम से यह फेस्टिवल मध्य पूर्व, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी प्रदर्शित होगा.




