एनएसयू विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेमिनार का विषय था “स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणाली बनाएं”। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से डॉ. एम.डी. वसीम उद्दीन (बाल रोग विशेषज्ञ) और डॉ. मोनाली बनर्जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सेमिनार में अन्य वक्ताओं ने भी स्तनपान और शिशु पोषण से संबंधित अपने विचार साझा किए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अपने संबोधन में डॉ. वसीम ने नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और स्तनपान से जुड़े चिकित्सीय पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिशुओं के लिए मां का दूध ही सर्वश्रेष्ठ आहार है, और इसकी तुलना कोई अन्य कृत्रिम आहार नहीं कर सकता। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि शिशु के पोषण के लिए बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद दूध पर निर्भर न रहें, बल्कि स्तनपान को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में गेस्ट प्रेजेंटेशन के अतिरिक्त, सेमिनार से पूर्व आयोजित पोस्टर प्रस्तुति और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

सेमिनार में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, अकादमिक प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम, अनुशासन प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता प्रो. नाजिम खान, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोईज़ अशरफ, विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागों के विभागाध्यक्ष, नर्सिंग विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के विद्यार्थी और संकाय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed