टाटा स्टील के एनएस ग्रेड कर्मियों ने टीडब्ल्यूयू कार्यालय का किया घेराव, वेतन समझौते में बेहतर लाभ की मांग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: टाटा स्टील के एनएस ग्रेड (NS Grade) कर्मचारियों और समिति सदस्यों ने शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू से आगामी वेतन पुनरीक्षण में बेहतर सुविधाएं और जीवन स्तर में सुधार के लिए ठोस आश्वासन देने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कर्मचारियों का कहना था कि अगले वेज रिवीजन में एनएस ग्रेड कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यूनियन नेतृत्व के समक्ष अपनी मांगों की एक विस्तृत सूची भी सौंपी।

मांगों में प्रमुख रूप से 50 प्रतिशत मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (एमजीबी) सुनिश्चित करने, ₹5,000 की फिक्स्ड राशि के साथ प्रति प्वाइंट ₹6 वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (वीडीए), बेसिक वेतन पर न्यूनतम 3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि, 8 से 10 प्रतिशत वार्षिक ग्रोथ का स्पष्ट रोडमैप और प्रति बच्चे ₹5,000 शिक्षा भत्ता शामिल है।

इसके अलावा कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके कर्मियों और ब्लॉक-1, ब्लॉक-2 एवं ब्लॉक-3 में लंबे समय से ठहराव झेल रहे कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधान करने की भी मांग रखी।

कर्मचारी समिति के सदस्यों ने कहा कि यूनियन की जिम्मेदारी है कि वह करीब 7,000 एनएस ग्रेड कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करे और प्रबंधन के साथ बातचीत में उनकी आवाज को मजबूती से रखे।

इस पर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी ‘टुन्नू’ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में चार दिवसीय दौरे से लौटने के बाद वे यूनियन पदाधिकारियों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे और प्रबंधन के समक्ष इन्हें मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएस ग्रेड कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed