अब दूध की चोरी पर उतर आये हैं चोर, 4 ट्रे दूध लेकर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में कैद…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां:- सरायकेला-खरसावां जिले में अब चोर गिरोह के लोग दूध की चोरी पर भी उतारू हो गये हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला आदित्यपुर इलाके में देखने को मिला है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

आदित्यपुर रोड नंबर एक पान दुकान चौक के पास स्थित मोदी स्टोर से बाइक सवार दो बदमाश गुरुवार की सुबह 6.40 बजे दूध की चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इस बीच बाइक सवार बदमाशों को देखा गया. घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को मिलते ही जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस का कहना है कि दूध चोर बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे. बाइक सवार बदमाशों ने मोदी स्टोर से 4 ट्रे दूध की चोरी की है. गुरुवार सुबह 6:40 बजे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे हुये थे. बदमाशों ने दूध से भरा ट्रे उठाया और मौका का फायदा उठाते हुये वहां से फरार हो गये. दुकान मालिक जब दुकान पर पहुंचे थे तब देखा कि दूध का पैकेट कम है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

Advertisements
See also  खाली मैदान को बना दिया सुकून का ठिकाना, रीडिंग गार्डन देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed