अक्षय खन्ना नहीं पहले इस एक्टर को ऑफर हुआ था रहमान डकैत का किरदार,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिया था. इस फिल्म को रिलीज हुए कई दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी भी लोगों में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में रहमान डकैत की भूमिका में नजर आए अक्षय खन्ना को दर्शकों ने काफी पसंद किया.ये रोल किसी और एक्टर को ऑफर किया गया था. अब उस एक्टर के नाम से भी पर्दा उठ चुका है, चलिए जानते हैं कि वो कौन हैं. ऐसा कहा जा रहा था कि रहमान डकैत का कैरेक्टर जिसको ऑफर हुआ था वो कोई और नहीं साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन हैं.अब हाल ही में नागार्जुन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा,’मुझे इस फिल्म का ऑफर मिला था, ये खबर पूरी तरह से गलत है. काश ऐसा होता लेकिन सच नहीं ये है कि मुझे इस फिल्म का ऑफर नहीं मिला था. धुरंधर बेहद ही शानदार फिल्म है. मुझे ये फिल्म बेहद पसंद आई. आदित्य धर का डायरेक्शन कमाल का है. मुझे अब धुरंधर के दूसरे पार्ट का इंतजार है. धुरंधर की टीम को मैं शुभकामनाएं देता हूं. मुझे यकीन है कि दूसरा पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित होगा.’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  राम रहीम को बड़ा झटका: पत्रकार रामचंद्र हत्या केस में हाईकोर्ट ने राहत रद्द की

Thanks for your Feedback!

You may have missed