छठ महापर्व के मौके पर जिले में लागू रहेगा नो-एंट्री एवं वन-वे यातायात व्यवस्था — डीटीओ


Saraikela :आगामी महापर्व छठ 2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुगम तरीके से मनाने हेतु जिला प्रशासन सरायकेला खरसावाँ द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक ट्रैफिक नियंत्रण उपाय किए गए हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला खरसावाँ द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सभी प्रकार के मालवाहक (छोटे/बड़े) वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा.

- सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड, भाजपा कार्यालय के पास
- सरायकेला थाना अंतर्गत खरसावाँ रोड में विरसात चौक के पास
- सरायकेला थाना अंतर्गत राजनगर बायपास मोड़ के पास
- कांड्रा थाना अंतर्गत मिठडीबेड़ा टोल प्लाजा के पास
उपरोक्त क्षेत्रों में दिनांक 27.10.2025 को अपराह्न 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक तथा दिनांक 28.10.2025 को प्रातः 02:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक नो-एंट्री प्रभावी रहेगी. इसके अतिरिक्त, कांड्राबेड़ा से शहरबेड़ा तक के मार्ग पर दिनांक 27.10.2025 को अपराह्न 01:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक तथा
दिनांक 28.10.2025 को प्रातः 03:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक
सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन एकतरफा (ONE WAY) रहेगा.



