नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: नीतीश कुमार ने आज दसवीं बार बिहार के सीएम के पद की शपथ ले ली है। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेताओं के शामिल हुए हैं।पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कुल 27 नेताओं ने शपथ ली है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में अपना ‘गमछा’ लहराकर बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया। राज्य विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटों के साथ एनडीए बिहार की सत्ता में लौट आई।नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के CM बनने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, 10वीं बार शपथ लेना एक बड़ी बात है। लेकिन मुझे डर है कि BJP उन्हें पूरे पांच साल CM पद पर नहीं रहने देगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अभूतपूर्व जीत के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। बिहार में एनडीए 243 में से 202 सीटों के साथ सत्ता में लौट आई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य एनडीए नेताओं का अभिवादन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed