चकुलिया में 23 जनवरी से नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements

चकुलिया : चकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 23 जनवरी से नौ दिवसीय 21वां नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गुरुवार को सोसाइटी के मुख्य संरक्षक एवं स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने डाक बंगला परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मेला और गूंज महोत्सव के दौरान लगातार नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना और लोगों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों से जोड़ना है।

उद्घाटन दिवस 23 जनवरी को सुबह 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना तथा पुष्प, कृषि और हस्तकला प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।

दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं शाम छह बजे उद्घाटन समारोह के साथ गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। गूंज महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बांग्ला सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नुसरत जहां मौजूद रहेंगी।

सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं। विधायक समीर मोहंती ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर गूंज महोत्सव और नेताजी सुभाष मेले को सफल बनाएं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed