लखनऊ ‘नीला ड्रम’ कांड में नया खुलासा: हत्या के बाद बेटे ने खरीदा पनीर-मिठाई, चाची ने बनाया खाना

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना इलाके में हुए ‘नीला ड्रम’ कांड में पुलिस को एक और चौंकाने वाला खुलासा मिला है। जांच में सामने आया है कि पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने बाजार से पनीर और मिठाई खरीदी, ताकि घर में सामान्य माहौल बनाया जा सके और किसी को शक न हो। इसके बाद उसकी चाची ने वही पनीर और मिठाई से खाना बना दिया था, जिसमें फैमिली के बाकी सदस्य भी शामिल रहे। इस दौरान अक्षत के चेहरे पर कोई पछतावे जैसा भाव नहीं दिखा। बताया गया है कि 20 फरवरी को शराब कारोबारी और पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह को उनके 21 वर्षीय बेटे अक्षत ने गोलियों से घायल किया था और बाद में उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मनवेंद्र के शरीर के धड़ को एक नीले ड्रम में छिपा दिया गया, जबकि कुछ शरीर के हिस्से अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए। पुलिस शुरू में हत्या को गुमशुदगी का मामला समझ बैठी थी, लेकिन बाद में सच्चाई उजागर हो गई।पुलिस के मुताबिक हत्या के वक्त अक्षत की बहन कक्षा 11 की छात्रा कृति भी घर पर थी। उसने बाद में बताया कि भाई ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे भी मार देगा। इसके बाद बेटी घर से स्कूल परीक्षा देने तक चली गई, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया। इस घटना ने आसपास के लोगों को भी हैरान किया है। पुलिस पूछताछ में अक्षत ने दावा किया है कि हत्या गलती से हो गई थी, लेकिन जांच अधिकारी अब मामले की हर पहलू की जांच कर रहे हैं और हत्या के पीछे की गहरी वजह भी तलाश रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भी लेने की व्यवस्था की है। यह पूरा मामला न सिर्फ परिवार में गहरे तनाव को दिखाता है, बल्कि यह भी उजागर करता है कि एक व्यक्ति मौत के बाद भी किस तरह सामान्य व्यवहार कर सकता है ताकि अन्य को कुछ पता न चले।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed