नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : बिरला नॉलेज सिटी, महिलौंग स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए 450 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शतरंज प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इनमें झारखंड के लगभग 150 प्रतिभागी भी शामिल हैं। कुल 6 लाख रुपये की इनामी राशि वाली इस चैंपियनशिप के पहले दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रांची की निर्वाचित मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल युवाओं में एकाग्रता, रणनीतिक सोच और धैर्य विकसित करते हैं। उन्होंने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।

टूर्नामेंट के पहले दिन के खेल की जानकारी देते हुए रांची शतरंज संघ के महासचिव श्री नवजोत अलंग ने बताया कि चार राउंड के मुकाबलों के बाद तमिलनाडु के के. मुरली, पश्चिम बंगाल के मित्राभा गुहा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के दीपतायन घोष, आंध्र प्रदेश के डी. बालाचंद्र प्रसाद, एलआईसी के श्रीराम झा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के आरण्यक घोष, पश्चिम बंगाल के संकेत चक्रवर्ती तथा तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।

इस अवसर पर झारखंड शतरंज संघ के सचिव श्री मनीष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा संचिता, उपाध्यक्ष श्री राजीव चटर्जी, श्री कुणाल अजमानी, श्री मिथिलेश पांडे, कोषाध्यक्ष श्री सतीश कुमार, को-कन्वेनर श्री आशीष साहू, श्री मृदुल कुमार, ललित बथवाल, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, सुनील कालरा, डॉ. गगनदीप चड्ढा, डॉ विद्या झा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने आयोजन मंडली और खिलाड़ियों को इस अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!