भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम डी.ए.वी स्कुल आदित्यपुर ने प्राप्त किया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भारत विकास परिषद जमशेदपुर सह आदित्यपुर की शाखाओं ने संयुक्त रूप से आज जिला स्तरीय वाषिर्क, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन मोतीलाल  नेहरू पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा इस कार्यक्रम को चलने का मूल उद्देश्य बच्चों के अंदर संस्कार, समर्पण, सहयोग एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम में हिंदी एवं संस्कृत भाषा में गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस प्रतियोगिता में कुल 6 स्कुलो ने भाग लिया। जिसमे कुल 34 छात्रा और 14 छात्र ने शामिल थे।

आयोजन के आरंभ में वंदेमातरम और समापन जन गण मन से हुआ। प्रथम पुरस्कार डी.ए.वी स्कुल आदित्यपुर एन.आई.टी, द्वितीय पुरस्कार डी.ए.वी बिष्टुपुर, तृतीय पुरस्कार रामकृष्ण मिशन को मिला। इन विजेताओ को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में पूरबी घोष, आलोक प्रमाणिक, सुशांत कुमार धोषाल थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर ए.एन. ठाकुर,  विनीत सहाय (शाखा अध्यक्ष), राकेश सिन्हा (शाखा सचिव), रंजना कुमारी (शाखा कोषाध्यक्ष) नंदिता प्रिया, संतोष अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisements
See also  होली के दिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का OPD बंद, आपात सेवाएं जारी रहेंगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed