नगर निकाय चुनाव 2026 : दोपहर 1 बजे तक आदित्यपुर में 34.82 फीसदी मतदान, कुछ वार्डों में हल्की झड़प की खबर
Advertisements

Advertisements

Saraikela : नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 34.82 फीसदी मतदान हुआ है. जबकि नगर पंचायत, सरायकेला क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 47.57% रिकॉर्ड की गई है. वहीं जिले के नगर परिषद कपाली क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 35.59% दर्ज की गई है. मतदान निर्धारित शाम बजे तक चलेगी. बता दें कि मतदान के दौरान आदित्यपुर के वार्ड 17, 18 और 19 में प्रत्याशी समर्थको के बीच हल्की फुल्की खींचतान और झड़प की भी खबर है. लेकिन इन सबके बीच सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी है.
Advertisements


Advertisements


