श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी आदित्यपुर -2 का पंडाल के उद्घाटन समारोह में बोले मुंडा, 37वीं वर्ष धूमधाम से हो रही है पूजा


Saraikela :
श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी आदित्यपुर -2 का पंडाल उद्घाटन अर्जुन मुंडा ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जद यू विधायक सरयू राय, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नेता डॉ दिनेशानंद गोश्वामी, पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, आरएसबी ग्रुप के डायरेक्टर एसके बेहरा, समाजसेवी आर के सिन्हा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, राजेश शुक्ला, ए के श्रीवास्तव, ब्रजभूषण सिंह, उपेंद्र शर्मा, विकास सिंह, अमित राय, राजेश कुमार सिंह, जटा शंकर पांडेय, रमेश हांसदा, अंबुज कुमार, अधिवक्ता सतीश सिंह, आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत भाषण शैलेंद्र सिंह ने किया. अपने संबोधन में श्री मुंडा ने कहा कि
मां से प्रार्थना है कि ऐसे अवसर पर सबों को आशीष दें. जिस प्रकार नदी की धारा अविरल है उसी प्रकार हमारा जीवन भी अविरल है. हमें समाज को कुछ देने के लिए मां योग्य बनाए. इस उत्सव में सभी लोगों की सहभागिता ही उनका अमूल्य योगदान है. यही उनकी उर्जा है जो उन्हें मां काली देती है. हमारी सांस और आस ये प्रकृति के अदृश्य शक्ति का सूचक है. विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि मां काली सबों का कल्याण करे यही हमारी मां से विनती है. समारोह को डॉ दिनेशानंद गोश्वामी और पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने भी संबंधित किया.

- समाज में विशेष योगदान करने वाले हुए सम्मानित –
उद्घाटन के उपरांत समाज में विशेष योगदान करने वाले पांच विशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. जिनमें उद्यमी अरूण पाठक (150 बार रक्तदान के लिए), समृद्ध नाथ तिवारी (50 बार रक्तदान), उद्यमी मनोज कुमार सिन्हा प्रधानमंत्री से पुरस्कृत, शहर का नंबर 1 दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए प्रवीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह और दांत चिकित्सक डॉ कुणाल कुमार को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया. जबकि इस मौके पर 1000 गरीबों को इस दौरान कंबल बांटा गया.
- पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत
स्वागत करने वालों में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार यादव और प्रभात कुमार सिंह, सचिव सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार सिंह, मुकुल दास, ब्रजेश सिंह, सौरभ कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मनु भगवान मुन्ना आदि शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन संतोष पांडेय ने किया.
- 20 अक्टूबर को रात्रि में काली पूजा होगी और 21 अक्टूबर को महाभोग का वितरण जबकि शाम में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. समिति के द्वारा मुख्य कार्यक्रम 22 अक्टूबर को प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें मशहूर भोजपुरी कलाकार सुश्री निशा उपाध्याय और कृष्णा मूर्ति भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय, पशुपतिनाथ सिंह, डॉ मीरा मुंडा, विधायक पूर्णिमा साह आदि रहेंगे.



