नाबालिग भांजे के साथ फरार हुई दो बच्चों की मां, फिर धनबाद जा कर उठा लिया ये खौफ़नाक कदम


कोडरमा :- एक ऐसी घटना सामने आई जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर डाली। नवलशाही थाना क्षेत्र से भागे प्रेमी जोड़े ने धनबाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की रात दोनों का शव घर लाया गया। मृतकों में सोनू साव (18) और बबीता देवी (21) शामिल हैं। हालांकि सोनू के परिजनों ने उसे नाबालिग बताया है। चार दिन पहले भांजा अपनी मामी के साथ भाग गया था। इस संबंध में महिला के पति ने थाना में इसकी जानकारी भी दी थी। महिला दो बच्चों की मां है। इधर, जब भांजे का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर कर कोडरमा-गिरिडीह मेन रोड स्थित पहाड़पुर के पास सड़क जाम कर दिया।बबीता, सोनू की मामी थी। आरोप है कि दोनों के बीच कई दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। इस संबंध में गांव में एक बार पंचायत भी हुई थी। इसी बीच चार दिन पहले दोनों ही घर से फरार हो गए। महिला के पति रमेश साव ने 5 सितंबर को महिला की गुमशुदगी को लेकर नवलशाही थाना में मामला भी दर्ज कराया था। इसमें उसने अपने भांजे पर ही पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था।


इसके बाद डोमचांच अंचल निरीक्षक निरंजन उरांव, नवलशाही थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, मरकच्चो थाना प्रभारी संजय शर्मा समेत पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटाया। मृतक के पिता रामचन्द्र साव ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने आरोप लगाया है कि बबीता देवी के पति रमेश साव, उसका भाई पंकज साव, दिनेश साव और महिला के मामा दीपक साव, पंकज साव व मनोज साव ने उनके बेटे की पीट पीटकर व जहर देकर हत्या की है। 5 सितंबर की शाम को धनबाद में प्रेमी जोड़े के जहर खाने की सूचना परिजनों को मिली। इसके बाद बबीता का पति धनबाद पंहुचा, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मंगलवार को महिला के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सोनू साव का शव जब उसके घर लाया गया तो उसके परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर हंगामा करने लगे। आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पंहुची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पर कुछ देर बाद ही भाकपा माले के समर्थकों ने पुनः सड़क जाम कर दिया।
