एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में,80 से ज्यादा मोबाइल चोरी, पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की जांच


मुंबई: फेमस स्पैनिश सिंगर और राइटर एनरिक इग्लेसियस ने मुंबई कॉन्सर्ट में धमाल मचा दिया. उनके लिए लोगों की दीवानगी साफ देखने को मिली. कॉन्सर्ट के कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं. एनरिक के कॉन्सर्ट में लगभग 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, लेकिन उसका फायदा चोरो ने खूब उठाया. कॉन्सर्ट देखने आए 80 से ज्यादा लोगों के मोबाइल चोरी हो गए. मुंबई पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर दी है.एनरिक इग्लेसियस के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित कॉन्सर्ट में हुई चोरी के मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की जांच में जुट गई. पुलिस ने बताया कि अब तक 80 से ज्यादा लोगों के फोन चोरी होने की शिकायत आ चुकी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.स्पैनिश सिंगर और राइटर एनरिक इग्लेसियस का मुंबई में 29 अक्टूबर को एक ही कॉन्सर्ट होना था, लेकिन कुछ ही घंटों में सिंगर के कॉन्सर्ट के सारे टिकट देखते ही देखते बिक गए और इस वजह से सिंगर का दूसरा शो 30 अक्टूबर को रखना पड़ा.स्पैनिश पॉप सिंगर 13 साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करने के लिए आए थे और शायद इसी वजह से फैंस उन्हें लाइव देखने और सुनने का मौका नहीं छोड़ना चाहते थे. सिंगर 2004 में पहली और 2012 में दूसरी बार भारत आए थे. उन्होंने भारत के कई शहरों में लाइव परफॉर्म किया था. उनके कॉन्सर्ट पुणे, बेंगलुरु और गुरुग्राम में हुए थे.




