मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास,


अफगानिस्तान : अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के खिलाफ मैच में इतिहास रचा। इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 7 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बदौलत अफगानिस्तान की टीम कनाडा को 118 के स्कोर पर रोकने में कामयाब रही। नबी अफगानिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। अफगानिस्तान ने इस मैच में कनाडा को 82 रनों से हराया। मोहम्मद नबी ने अपने इस घातक स्पेल के दम पर इतिहास रच दिया।मोहम्मद नबी ICC वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने वनडे और टी20 दोनों वर्ल्ड कप को मिलाकर बनाया है। मोहम्मद नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के खिलाफ 4 विकेट हॉल 41 साल 49 दिन की उम्र में लिया। वह इसी के साथ वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि यह नबी के करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। नबी ने चेन्नई में अपनी शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत अपने ही कप्तान राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है। राशिद ने 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे।




