साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक में कैबिनेट की आखिरी बैठक में इंफ्रा से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं. आज की बैठक में चुनावी राज्य असम को बड़ी सौगात दे सकती है मोदी सरकार. पीएम मोदी कल असम दौरे पर रहेंगे उससे पहले ही कैबिनेट असम को कई बड़े फैसले को मंजूरी दे सकता है.बताया जा रहा है कि 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मिल सकती है. इनमें सबसे प्रमुख परियोजना चुनावी राज्य असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की सड़क और रेल सुरंग है. इस परियोजना को क्षेत्रीय संपर्क और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह सुरंग ब्रह्मपुत्र के नीचे बनाई जाएगी. यह असम के गोहपुर को नुमालीगढ़ से जोड़ेगी.इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतर-मंत्रालयी समिति पहले ही स्वीकृति दे चुकी है. प्रस्तावित सुरंग ट्विन-ट्यूब संरचना में होगी, जिसमें एक ट्यूब सड़क यातायात के लिए तथा दूसरी रेल परिचालन के लिए उपयोग की जाएगी. इसके पूरा होने पर दोनों स्थानों के बीच यात्रा समय लगभग साढ़े छह घंटे से घटकर करीब 30 मिनट रह जाने का अनुमान है.रक्षा और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से भी यह सुरंग रणनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है. आज कैबिनेट बैठक में सड़क और रेलवे क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं पर भी निर्णय लिया जा सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed