कुईयानी ऊपर पाड़ा और भागाबांध में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी , ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में फुटबॉल के प्रति जुनून है : मंगल कालिंदी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड कुईयानी ऊपर पाड़ा में आदिबासी बिरसा मुंडा क्लब और जमशेदपुर प्रखंड के बड़ा बांकी पंचायत अंतर्गत भागाबांध में खेरवाल एवेन मड़वा द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित हुए। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मार कर खेल का शुभारंभ किया.खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होने के साथ प्रतिभा भी सामने आती है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में फुटबॉल के प्रति जुनून देखकर मन गदगद हो जाता है। विधायक ने आयोजकों की प्रशंसा भी की..मौके पर झामुमो नेता पलटन मुर्मु, प्रतिनिधि छूटूलाल हांसदा, काजल सिंह, मंगल मुर्मु, रुस धीवर, मलिन मुर्मु, बिनय मंडल, खेतु गोप, सम्भुनाथ सिंह, फालगुनी महतो, राजकिशोर सिंह, राजाराम मुर्मु आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed