लापता पटपट बना पुलिस के लिए सरदर्द, रंगदारी के मामले में जेल गए पटपट की हो गई है हत्या ???

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- कभी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड का रहनेवाला पटपट वर्ष 2017 में निरंजन सिंह हत्याकांड में शहर में सुर्खियों में आया था, लेकिन वह पिछले 9 दिनों से लापता है. इसपर चर्चा यह हो रही है पटपट की हत्या हो गयी है या इसके पीछे की कहानी कुछ और है. मामले की शिकायत लेकर जब उसका भाई राहुल सिंह आदित्यपुर थाने पर पहुंचा तब उसे थाने पर ही बैठा लिया गया है. राहुल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस उसके साथ अपराधी जैसा सलूक कर रही है. पटपट फिलहाल गम्हरिया इलाके में अपनी प्रेमिका और भाई राहुल के साथ रह रहा था. एक साल पहले ही वह निरंजन सिंह की हत्या में जमानत पर बाहर आया था. इसके बाद बागबेड़ा थाना क्षेत्र से रंगदारी के मामले में छह माह पूर्व जेल गया था. इस मामले मे पटपट का भाई राहुल का कहना है कि मानगो के गणेश सिंह ने अमरनाथ को मारने के लिये हथियार उपलब्ध करवाया था. वह 14 अप्रैल की सुबह 6.15 घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से ही नहीं लौटा है. रात 8 बजे जब पटपट के मोबाइल पर फोन किया तब स्वीच ऑफ बताया. इस मामले में राहुल कितना सच बोल रहा है इसकी जांच आदित्यपुर पुलिस कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रेमिका के साथ 3 माह से लीव इन में है पटपट

राहुल का कहना है कि पटपट पिछले तीन माह से अपनी प्रेमिका के साथ गम्हरिया में लीव इन में रह रहा था. हाल के दिनों से राहुल भी साथ में रह रहा था. प्रेमिका से राहुल ने जब पटपट के बारे में पूछा तब उसने कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है. उसे कुछ भी नहीं बताया है. जबकि राहुल का कहना है कि पटपट मोनू और अनिल सिंह से मिलने की बात कहकर 14 अप्रैल की सुबह घर से निकला था.

See also  मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

थाना प्रभारी ने कहा जांच चल रही है

घटना के बारे में आदित्यपुर के थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि वह छह माह से इसी थाना क्षेत्र में रह रहा है इस कारण से आवेदन ले लिया गया है. उसके भाई से भी पूछताछ की जा रही है. मामले में कितनी सच्चाई है जल्द ही खुलासा करने का काम किया जायेगा.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed