घर के सामने खड़ी थी नाबालिग लड़की, युवक ने की छेड़खानी

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- छेड़खानी करनेवाले मनचलों की हरकतें इन दिनों शहर में बढ़ते ही जा रहे हैं. अब तो महिलाओं के साथ घर के सामने भी छेड़खानी करने से वे बाज नहीं आ रहे हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से सामने आया है. नाबालिग लड़की अपने घर के सामने रात के 8.30 बजे खड़ी थी. इस बीच ही एक युवक आया और उसका हाथ पकड़कर बुरी नियत से छेड़खानी करने लगा. नाबालिग ने जब शोर मचाया तब मौके से फरार हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आरोपी को पहचानती है नाबालिग

नाबालिग ने सीतारामडेरा पुलिस को बताया कि वह आरोपी युवक मंटू रजक को पहचानती है और वह भालुबासा धोबी बस्ती का रहने वाला है. घटना के बाद नाबालिग ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मामला सीतारामडेरा थाने तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की.

Advertisements
See also  पद्मश्री छुटनी महतो मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल, कहा कि कोई भी पीड़ित महिला संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकती है

You may have missed