मनरेगा का नाम बदलेगा, पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना होगा नाम,


नई दिल्ली:केंद्रीय कैबिनेट की आज की बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. इनमें एक बड़ा फैसला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) से जुड़ा हुआ है.खबर ये है कि केंद्र सरकार MNREGA का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ करने पर विचार कर रही है और आज इस ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोज़गार गारंटी बिल’ को मंजूरी मिल सकती है.इसके साथ ही सरकार ने योजना के तहत मिलने वाले न्यूनतम गारंटीड रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है. वहीं न्यूनतम मज़दूरी को भी बढ़ाकर ₹240 प्रति दिन कर दिया गया है. यह स्कीम शुरू में नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट 2005 (NREGA) नाम से शुरू की गई थी. बाद में इसका नाम बदलकर महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA) कर दिया गया.यह एक मजदूरी आधारित सामाजिक सुरक्षा कानून है, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘राइट टू वर्क’ यानी काम करने के अधिकार को सुनिश्चित करना है. इसके तहत हर ग्रामीण परिवार के इच्छुक वयस्कों को कम से कम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जिसे अब बढ़ा दिया गया है.




