मेक्सिको के सुपरमार्केट में लगी आग; कम से कम 23 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

0
Advertisements
Advertisements

मेक्सिको: मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोनारा की राजधानी हर्मोसिल्लो में एक स्टोर में भीषण आग और विस्फोट की घटना हुई, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित वाल्डोज स्टोर में हुआ। सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में इस घटना की पुष्टि की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मेक्सिको में ‘डे ऑफ द डेड’ उत्सव मनाया जा रहा है। इस पारंपरिक पर्व में परिवार वाले अपने दिवंगत प्रियजनों को याद करते हैं।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टोर पूरी तरह आग की लपटों में घिरा हुआ था। एक वीडियो में एक झुलसे व्यक्ति को स्टोर के बाहर गिरते हुए देखा गया, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।सोनारा रेड क्रॉस के अनुसार, उनकी टीम के 40 सदस्य और 10 एम्बुलेंस बचाव कार्य में जुटे रहे. छह बार अस्पताल तक घायलों को पहुंचाया गया. दमकल विभाग ने कहा कि आग पर अब काबू पा लिया गया है, लेकिन मलबे में फंसे लोगों की तलाश अभी जारी है.वहीं, अधिकारियों ने हमले के पीछे किसी आतंकवादी कृत्य या नस्लीय हिंसा की संभावना से इनकार किया है। अभी तक शॉर्ट सर्किट से लगी आग को विस्फोट की वजह माना जा रहा है।मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने लिखा, ‘हरमोसिलो शहर के एक स्टोर में लगी आग में मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने के लिए सोनोरा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो के संपर्क में हूं। मैंने गृह मंत्री रोजा इसेला रोड्रिग्ज को परिवारों और घायलों की मदद के लिए एक सहायता टीम भेजने का निर्देश दिया है।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed