समंदर में भयानक धमाका, टॉरपीडो हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत IRIS Dena; सामने आया खौफनाक वीडियो

0
Advertisements
Advertisements

कोलंबो : हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरान के युद्धपोत IRIS Dena के डूबने की घटना ने दुनिया को चौंका दिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें समुद्र के बीच जोरदार विस्फोट के बाद जहाज को डूबते हुए देखा जा सकता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ईरानी युद्धपोत भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था। उसी दौरान हिंद महासागर में श्रीलंका के पास उस पर हमला हुआ और कुछ ही देर में जहाज डूब गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने टॉरपीडो से हमला कर इस जहाज को डुबो दिया। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में चल रहे इस जहाज को एक टॉरपीडो से निशाना बनाया गया, जिसके बाद उसमें बड़ा विस्फोट हुआ और वह समुद्र में समा गया। इस युद्धपोत पर लगभग 180 नाविक सवार थे। हादसे के बाद श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 32 नाविकों को जिंदा बचा लिया गया है, जबकि कई शव समुद्र से बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि IRIS Dena ईरान की नई और शक्तिशाली युद्धनौकाओं में से एक थी। यह जहाज मिसाइल, भारी तोपों और अन्य आधुनिक हथियारों से लैस था और इसमें एक हेलीकॉप्टर भी तैनात किया जा सकता था।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सैन्य तनाव तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र में हुई इस बड़ी सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। फिलहाल बचाव और खोज अभियान जारी है और लापता नाविकों की तलाश की जा रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed