इंडोनेशिया के रिटायरमेंट होम में लगी भीषण आग,

0
Advertisements
Advertisements

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के एक रिटायरमेंट होम में रविवार शाम भीषण आग लगने से 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उत्तर सुलावेसी प्रांत के मानाडो में एक मंजिला घर में लगी आग उस समय शुरू हुई जब निवासी सो रहे थे। घटना स्थल पर मौजूद टीम ने फिलहाल मरने वालों की संख्या 16 बताई है।उत्तर सुलावेसी पुलिस प्रवक्ता अलमस्याह हसिबुआन ने कहा कि इनमें से 15 जलकर मर गए, जबकि एक बुजुर्ग का शव पूरी तरह सुरक्षित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हसिबुआन ने कहा कि 15 जीवित बचे लोग मानाडो के दो अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों के शवों को परिवारों की मदद से पहचान के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पास के निवासियों द्वारा आपात सेवाओं को आग की सूचना देने के बाद दमकलकर्मियों को छह ट्रकों की मदद से आग बुझाने में दो घंटे से अधिक समय लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय मीडिया में सामने आए वीडियो में देखा गया कि लोग आग के बीच फंसे बुजुर्गों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारी अलमसयाह पी हसीबुआन ने बताया कि आग पर देर रात काबू पा लिया गया. हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच अभी जारी है. मनाडो फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जिमी रोटिनसुलु ने बताया कि तीन बुजुर्ग झुलस गए, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, उन्हें कोई चोट नहीं आई.आग उस वक्त लगी, जब बुजुर्ग खाना खाकर अपने कमरों में आराम कर रहे थे. यहां पर कई मृतकों के शव उनके कमरों के अंदर ही मिले. घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. प्रशासन ने जांच के बाद और जानकारी देने की बात कही है. जांच टीम मौके पर पहुंचकर घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पोल्डा सुलुत के पब्लिक रिलेशन्स हेड अलमस्याह पी. हसीबुआन के मुताबिक, नॉर्थ सुलावेसी रीजनल पुलिस के भायंगकारा हॉस्पिटल में पीड़ितों के शवों की पहचान की जा रही है. पहचान की प्रक्रिया का मकसद पीड़ितों के परिवारों के साथ आगे सहयोग से पहले उनकी पूरी पहचान करना है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed