बिक्रमगंज में डीलर के द्वारा मुफ्त अनाज के साथ मास्क व सेनेटाइजर किया गया वितरण


बिक्रमगंज/रोहतास (धर्मेंद्र कुमार सिंह):– शुक्रवार को बिक्रमगंज में डीलर के द्वारा अनाज के साथ सेनेटाइजर और मास्क का वितरण किया गया। स्थानीय शहर के नटवार रोड स्थित वार्ड संख्या 10 में मौजूद डीलर अनीता देवी के द्वारा राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। इस सम्बंध में वार्ड संख्या 10 की महिला डीलर अनिता देवी के द्वारा बताया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना महामारी से संक्रमित होकर अभी तक पूरे बिहार में करीब 5 दर्जन से अधिकं डीलर की जाने जा चुकी है। इसी कोरोना महामारी के बीच सरकार ने उपभोक्ताओं को मुफ्त में राशन वितरण करने का ऐलान किया है। उपभोक्ताओं को पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही गेंहू और चावल वितरण करना है। पॉस मशीन पर सत्यापन करने के लिए अंगूठा लगाने पर डीलर और उपभोक्ताओं के संक्रमित होने का ख़तरा बढ़ सकता है। उपभोक्ता और डीलर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निजी कोष से प्रत्येक उपभोक्ताओ को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए किया गया। इसके बाद सरकार के आदेश के आलोक में प्रत्येक उपभोक्ता को प्रति यूनिट 4 किलो गेहूं और 6 किलो चावल दोनो निशुल्क वितरण किया गया। मौके पर डीलर के पुत्र गिलु कुमार के अलावे राशन लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ता मौजूद थे।

