पोटका में शहीद धुसा–जुगल का शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया, देवली चौक पर प्रतिमा का अनावरण

0
Advertisements
Advertisements

पोटका: पोटका प्रखंड के देवली चौक में रविवार को भूमिज (चुहाड़) विद्रोह के अमर वीर शहीद धुसा–जुगल का शहीद दिवस आदिम भूमिज ल लश्कर एवं धुसा–जुगल संरक्षण समिति के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव सरदार के हाथों देवली चौक पर शहीद धुसा–जुगल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रतिमा अनावरण से पूर्व भूमिज समाज के लोगों ने पारंपरिक पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम स्थल देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया अर्धेन्दू सरदार, ग्रामप्रधान सोदा सरदार, आभुस के सुदर्शन भूमिज, मानसिंह सरदार, जयपाल भूमिज, शत्रुघ्न सरदार, धीरेन सरदार, बाबूलाल सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शहीद धुसा और जुगल भूमिज समाज के वीर सपूत थे, जिन्होंने चुहाड़ विद्रोह में अंग्रेजों के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया। दोनों शहीद पोटका प्रखंड के सारसे बुरुहातू गांव के निवासी थे और अंग्रेजों ने उन्हें देवली पाट में आज ही के दिन फांसी दी थी। ऐसे महापुरुषों से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों की मांग और सहयोग से देवली चौक का नामकरण शहीद धुसा–जुगल के नाम पर किया गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के जगन्नाथ सरदार, उत्तम सरदार, पंकज सरदार, रामपडो सरदार, सुसेन्द्र सरदार, सुभाष सरदार, आनंद सरदार, सरोज सरदार, भोगान सरदार, विशेश्वर सरदार, निखिल सरदार, सीताराम सरदार, हरेलाल सरदार सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed