आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें कैंसिल,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : इंडिगो के फ्लाइट संचालन पर संकट लगातार छठे दिन भी जारी रहा। रविवार 7 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने की वजह से इंडिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंबी कतारें लगीं और लोग घंटों इंतजार करते नजर आए।दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट जानकारी स्क्रीन पर कई इंडिगो उड़ानों के रद्द होने की खबर दिखाई गई।चैन्नई हवाई अड्डे पर भी 30 से अधिक उड़ानें कैंसिल हुईं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई इंडिगो यात्रियों को उड़ान रद्द होने और देरी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों में 2000 से ज्यादा इंडिगो उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं। इससे दिल्ली बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े हब प्रभावित हुए हैं, जहां सैकड़ों उड़ानें लगातार रद्द की गईं।इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) दिल्ली ने रात में पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया कि हम आपको अपडेट करना चाहते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें.मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला जारी है. आज मुंबई से 109 फ्लाइट्स सुबह 9:00 बजे तक रद्द की गई हैं, जिनमें 51 अराइवल और 58 डिपार्चर फ्लाइट हैं. जिन लोगों ने मुंबई से वापस जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट की टिकट ली थी, वह भी कैंसल करवाने के लिए कतार में खड़े हैं. उनका कहना है कि इंडिगो की ऑनलाइन सेवा भी काम नहीं कर रही है. कस्टमर केयर सपोर्ट सिर्फ नाम के लिए ही बचा है, कोई फोन नहीं उठाता.
– दिल्ली की बात करें तो यहां IGI एयरपोर्ट के अनुसार, प्लान्ड इंडिगो कैंसलेशन 86 हैं. इनमें 37 डिपार्चर फ्लाइट्स और 49 अराइवल फ्लाइट्स शामिल हैं.
– चंडीगढ़ में इंडिगो की अब तक दस उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. बेंगलुरु, लखनऊ, लेह, श्रीनगर, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कुछ अन्य शहरों की उड़ानें रद्द हुई हैं. आज यात्रियों को पहले से जानकारी होने के कारण इंडिगो काउंटर पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है.
– बैंगलोर की बात करें तो यहां 63 डिपार्चर फ्लाइट रद्द हुई हैं. वहीं 61 अराइवल रद्द हैं.
– हैदराबाद में इंडिगो की तरफ से प्लान्ड कैंसलेशन जानकारी दी गई है, इमें अराइवल 26 और डिपार्चर 43 फ्लाइट्स रद्द हैं. यहां कुल 69 फ्लाइट्स कैंसल हैं.अहमदाबाद हवाई अड्डे पर स्थिति सबसे गंभीर रही. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12 AM से 6 AM के बीच 7 आगमन (Arrivals) उड़ानें रद्द हुई हैं, इसी के साथ 12 प्रस्थान (Departures) रद्द हुईं. यानी कुल 19 इंडिगो उड़ानें प्रभावित रहीं. इससे एयरपोर्ट परिसर के बाहर और भीतर यात्री परेशान रहे. कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें एयरलाइन की ओर से समय पर सही जानकारी नहीं मिली.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed