मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, बॉलीवुड सितारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है और बताया है कि वह कई समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। मनीष के लिए उनकी मां हमेशा प्रेरणा और मजबूती का स्रोत रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस खबर के तुरंत बाद बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मनीष के घर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी। करन जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी, सिधार्थ मल्होत्रा, करिश्मा कपूर और अन्य सेलिब्रिटी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि 20 मार्च को उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Advertisements
See also  हिन्दू नव वर्ष पर प्रभातफेरी से गूंजा शहर, बच्चों ने दी शुभकामनाएं

Thanks for your Feedback!