मानगो नगर निगम: वार्ड 5 के पार्षद राहुल सिंह कश्यप बने डिप्टी मेयर, त्रिकोणीय मुकाबले में हासिल की बड़ी जीत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए हुए सस्पेंस भरे चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। वार्ड संख्या 5 के पार्षद राहुल सिंह कश्यप ने शानदार जीत दर्ज करते हुए मानगो के नए डिप्टी मेयर चुने गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समाहरणालय परिसर के बाहर मौजूद उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वोटों का गणित: राहुल को मिला बहुमत

डिप्टी मेयर के चुनाव में कुल 34 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। मुकाबला त्रिकोणीय था, जिसमें राहुल सिंह कश्यप ने स्पष्ट बढ़त बनाई।राहुल सिंह कश्यप को कुल 34 में से 19 मत प्राप्त हुए ।

शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर राहुल सिंह कश्यप को शाम 4:00 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले आज सुबह ही मेयर सुधा गुप्ता और सभी 34 पार्षदों ने शपथ ली थी।

समर्थकों में भारी उत्साह

राहुल सिंह कश्यप की जीत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने ‘जिंदाबाद’ के नारे लगाए। समर्थकों का कहना है कि राहुल एक युवा और ऊर्जावान चेहरा हैं, जिनके नेतृत्व में मानगो के वार्डों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।

मानगो के विकास की नई टीम तैयार

अब मानगो नगर निगम के पास मेयर के रूप में सुधा गुप्ता और डिप्टी मेयर के रूप में राहुल सिंह कश्यप की जोड़ी है। इस नई टीम के सामने मानगो की ट्रैफिक व्यवस्था, जलापूर्ति और साफ-सफाई जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी होगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed