मानगो चंदना ज्वेलर्स ने 3.21 लाख का थमा दिया सोने का नकली जेवर, केस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । मानगो रोड नंबर 14 की रहने वाली शिफा खानम और उसका भाई जावेद ने थाना क्षेत्र के चंदना ज्वेलर्स पर नकली जेवर बेचने का आरोप लगाते हुए आज थाने में मामला दर्ज कराया है. शिफा का कहना है कि उसने अपनी बहन की शादी 2 लाख रुपये का जेवर लिया था. जबकि जावेद का कहना है कि उसने 1.21 लाख का जेवर पहले लिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शिफा का कहना है कि जब उन्हें जेवर बेचने की जरूरत आन पड़ी तब उन्हें जानकारी मिली कि सोने के नकली जेवरात हैं. इसके बाद वह दुकानदार के पास गई और इसकी जानकारी दी. इसपर दुकानदार ने कहा कि जेवर लेकर आइए और रुपये लेकर जाइए. मार्च में ही जेवर को लौटा दिया गया था, लेकिन अभी तक रुपये वापस नहीं किया गया. दुकान जाने पर आज-कल की बात कहकर टरका दिया जाता है. अब तो दुकानदार की ओर से साफ कह दिया गया है कि वे रुपये वापस नहीं करेंगे. पूरे मामल में शिफा ने मानगो पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

Advertisements
See also  झारखंड पुलिस को मिली नई गाड़ियां: रांची में आधुनिक वाहनों से बढ़ेगी गश्त और अपराध नियंत्रण

Thanks for your Feedback!

You may have missed