झारखंड के लातेहार में बड़ा सड़क हादसा,यात्रियों से भरी बस पलटी

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड के लातेहार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ से आ रही यात्रियों से भरी एक बस लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ओरसा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना का संज्ञान लिया है और लातेहार जिला प्रशासन को पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा- “तत्काल संज्ञान लें और घायलों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें।”  झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन गंभीर सड़क हादसे सामने आए हैं। शनिवार रात देवड़ी थाना क्षेत्र के घासीदीह गांव के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इसी दौरान झालकडीह इलाके में एक और दुर्घटना हुई, जहां एक मोटरसाइकिल की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed