टाटानगर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव, अब इसी माह से आदित्यपुर स्टेशन से होगा परिचालन : डीआरएम

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को जल्द ही टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का बढ़ता दबाव कम किया जा सके. यह जानकारी चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने आदित्यपुर दौरे के क्रम में दी. डीआरएम हरिया ने बताया कि फिलहाल आदित्यपुर स्टेशन पर पांच प्लेटफॉर्म मौजूद हैं और यहां से अभी दो एक्सप्रेस ट्रेन—आदित्यपुर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस और आदित्यपुर-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस—के साथ एक मेमू ट्रेन का परिचालन हो रहा है. उन्होंने बताया कि इसी माह से टाटानगर- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव भी कम होगा. उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शेड की व्यवस्था नहीं है, जिसे जल्द ही बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी प्लेटफॉर्म पर शेड लगाए जाएंगे, ताकि बारिश और गर्मी के मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी और स्टेशन परिसर के बाहर फूड कोर्ट भी विकसित किया जाएगा. इन सुविधाओं के शुरू होने से आदित्यपुर स्टेशन को एक आधुनिक और सुविधाजनक टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर: गोविंदपुर के सामुदायिक विकास मैदान में बासंती दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, 22 मार्च को होगा भव्य उद्घाटन।

Thanks for your Feedback!

You may have missed