लियोनल मेस्सी के टूर का मुख्य इवेंट आर्गेनाइजर गिरफ्तार


कोलकाता: के साल्टलेक स्टेडियम में शनिवार दोपहर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी के सम्मान समारोह के दौरान भारी हंगामा हुआ। यहां पर फुटबालर लियोन मेसी को देखने के लिए हजारों की संख्या में उनके फैंस उमड़े थे, लेकिन हंगामा उस वक्त हुआ जब मेसी की वह एक झलक तक नहीं देख सके।इस दौरान नाराज फैंस ने स्टेडियम में भारी हंगामा काटा। फैंस ने इस दौरान जमकर कुर्सियां और बोतलें फेंकी। कुछ फैंस ने दावा किया कि उन्होंने मेसी को देखने के लिए 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक का टिकट खरीदा था। बावजूद इसके वह मेसी की एक झलक तक नहीं देख सके।पश्चिम बंगाल डीजी राजीव कुमार साफ़ ने तौर पर कहा कि स्टेडियम में प्रशंसकों में गुस्सा था कि अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनल मेसी ने नहीं खेला. हालांकि, योजना यह थी कि वह केवल आएंगे, भीड़ को हाथ लाएंगे, और चले जाएंगे. आयोजकों ने लिखित आश्वासन दिया है कि रिफंड प्रदान किया जाएगा. हमने मुख्य आयोजक को हिरासत में लिया है.लेकिन इसके बाद ये भी कंफर्म हो गया कि इवेंट ऑरगेनाइज़र शताद्रु दत्ता को गिरफ़्तार कर लिया गया है.मेस्सी के आगमन के साथ ही कोलकाता में उन्हें देखने की दीवागनी हैरान करने वाली थी. लोग 12,000 रुपये तक के टिकट लेकर साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे थे. लेकिन साल्ट लेक स्टेडियम में लगातार मेहम की हालत बनी रही.

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने इन सबके लिए लियोनेल मेस्सी और ऐम लोगों से माफ़ी भी मांगी है. ऐसे में चार शहरों का ये आजोयन मुश्किल में पड़ता दिख रहा है. कोलकाता में सॉल्ट लेक स्टेडियम में ‘मेस्सी मैजिक’ देखने आए फैन्स काफी नाराज हो गए हैं. दरअसल, मेस्सी को करीब से देखने का सपना लेकर स्टेडियम पहुंचे फैन्स को कम समय तक के लिए ही मेस्सी का दीदार हो पाया है. जिससे फैन्स नाराज हो गए. मेस्सी 5 मिनट के लिए स्टेडियम में आए और वापस चले गए जिसके कारण सॉल्ट लेक स्टेडियम में आए फैन्स काफी हिंसक हो गए, जिसके कारण फैन्स ने बोतल, बेल्ट, कुर्सियां स्टेडियम में फेंकते दिखे और और साथ ही होर्डिंग तोड़कर अपने गुस्से का इजहार किया. मेस्सी सुबह 11:15 बजे वेन्यू पर पहुंचे थे, लेकिन स्टेडियम से जल्दी चले गए. एक फैन ने NDTV से बात करते हुए इस इवेंट को “पूरी तरह से शर्मनाक” बताया क्योंकि मेस्सी ने स्टेडियम का पूरा चक्कर नहीं लगाया. दूसरे फैन ने कहा, “बहुत ही बेकार इवेंट था, वह सिर्फ़ 10 मिनट के लिए आया. सभी नेता और मंत्री उसे घेरकर खड़े हो गए. हम कुछ भी नहीं देख पाए.उसने एक भी किक या एक भी पेनल्टी नहीं ली. उन्होंने कहा था कि वे शाहरुख खान को भी लाएंगे. वे किसी को नहीं लाए. वह 10 मिनट के लिए आया और चला गया. इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया. हम कुछ भी नहीं देख पाए.



