जमशेदपुर में चक्का जाम से पहले लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन अध्यक्ष पर हमला
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर में ड्राइवरों के उचित मानदेय की मांग को लेकर 11 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल से पहले जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर मंगलवार रात हमला हुआ। बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय के पास करीब 20 हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सहयोगियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि कंपनी के पदाधिकारी अजित वर्मा से जुड़े लोगों और टाटा कंपनी के कुछ वेंडरों ने आंदोलन को कमजोर करने की नीयत से यह हमला कराया है।
Advertisements


Advertisements


