दिल्ली बारात में झगड़ा भड़का, CCTV में कैद हुई हत्या की भयावह घटना

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : भारत नगर थाना क्षेत्र की वजीरपुर जेजे कॉलोनी में 12 मार्च को एक चलती हुई बारात के दौरान छोटी सी कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और एक व्यक्ति की पीट‑पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू हुई बहस इतनी उग्र हो गई कि कुछ युवकों ने बेल्ट, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे 3 छोटी बच्चियों के पिता मोहन कोली गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों मोहन लाल (42) और वीरेंद्र (47) को पास के दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के सीसीटीवी फुटेज में पूरी हिंसा साफ‑साफ दिखाई दे रही है, जो अब पुलिस की जांच में अहम सबूत बनी है. पुलिस ने बताया कि झगड़े के आरोपियों साहिल उर्फ नटवाला उर्फ लाला, राघव उर्फ अलीगढ़िया उर्फ रोमियो उर्फ अक्षय कुमार, अभिषेक उर्फ बघीरा और अर्जुन को घटना के महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है. केस भारत नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है

Advertisements
See also  ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर हमला, अमेरिका ने कहा हमला नाकाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed