लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे


हैदराबाद: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ की कोलकाता में खराब शुरूआत के बाद दूसरे चरण के लिये शनिवार की शाम को पहुंच गए। निजामों के शहर में उनके कार्यक्रम की शुरूआत शाम सात बजकर 50 मिनट पर एक नुमाइशी मैच से होगी । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मैदान पर उतरेंगे, जिनके बाद मेस्सी और इंटर मियामी के उनके साथ रौड्रिगो डि पॉल और लुई सुआरेज आयेंगे ।मेसी दोपहर 2 बजे कोलकाता से निकले और शाम करीब 5 बजे हैदराबाद पहुंचे। वे रात 8 बजे उप्पल स्टेडियम पहुंचे। यहां साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों की ओर फुटबॉल फेंकी। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मेसी से मिले।मेसी शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुबह 11 बजे मेसी ने कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी मौजूद रहे। सॉल्ट लेक स्टेडियम में वे करीब 1 घंटा रुकने वाले थे, लेकिन 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए। इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे भगदड़ जैसे हालात भी बन गए।इस पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी। ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा कि मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आयोजकों ने वादा किया है कि वे टिकट का पैसा वापस कर देंगे। भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि यह उनका इवेंट नहीं है।मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी को 4 शहरों का दौरा करना है। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।




