लातेहार: महुआडांड़ थाना क्षेत्र में कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Advertisements

Advertisements

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Advertisements

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की है और पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

Advertisements


