‘देसी’ सवारी पर वोट डालने पहुंचे लालू के करीबी

0
Advertisements
Advertisements

बिहार : लोकतंत्र का महापर्व हो और वैशाली के भगवानपुर निवासी केदार प्रसाद यादव चर्चा में न आएं, ऐसा हो नहीं सकता. अपने अनोखे कारनामों के लिए जाने जाने वाले केदार यादव ने आज मतदान के दिन एक बार फिर सबको चौंका दिया. इस बार, वह वोट डालने के लिए अपनी पसंदीदा ‘सवारी’ भैंस पर सवार होकर निकले.लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता माने जाने वाले केदार यादव का यह अंदाज़ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा.केदार यादव ने बताया कि चुनाव के कारण सभी गाड़ियां और घोड़े बंद हैं, और उनका मतदान केंद्र (बूथ) यहां से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्कूल में है. ऐसे में, उन्होंने किसी और वाहन का इंतजार करने के बजाय, अपनी पारंपरिक सवारी ‘भैंस’ को ही चुना. हाथ में लाठी और भैंस की पीठ पर सवार केदार यादव का यह अनोखा काफिला देखने लायक था.केदार यादव ने कहा, “सभी गाड़ी-घोड़ा बंद है, इसलिए हम अपनी सवारी भैंस पर चढ़कर यहां से 2 किलोमीटर दूर मेरा स्कूल है जहां वोट गिराने जा रहे हैं.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मुरादाबाद में दिनदहाड़े छह साल के बच्चे को किडनैप करने की कोशिश, CCTV में कैद हुआ वीडियो

Thanks for your Feedback!

You may have missed