रांची में 12 फरवरी को आयोजित राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु 10 फरवरी को जमशेदपुर में कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 12 फरवरी को रांची के कार्निवाल वेंकट हॉल में आयोजित राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव भाग लेंगे, को सफल बनाने हेतु कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक दिनांक 10 फरवरी को दिन 11:30 बजे जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की जाएगी- यह जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. उन्होंने बतलाया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 10 फरवरी की बैठक को सफल बनाने की जिम्मेवारी सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, कमल देव सिंह सहित राजद के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में 10 फरवरी को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चतरा सुभाष यादव, पूर्व मंत्री  राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद  घूरन राम, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव शामिल होंगे. बैठक में कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रखंड एवं पंचायत के अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया है .

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बैठक के उपरांत सभी राजद के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद शिक्षाविद स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर जाएंगे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे तथा स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed