कियारा आडवाणी ने पहली बार दिखाई बेटी की झलक


Mumbai:बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जब से मां बनी हैं अपनी बच्ची के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. बस यही वजह है कि इनके इस क्वालिटी टाइम की वजह से फैन्स को भी कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. अभी कियारा आडवाणी ने सोमवार (5 जनवरी) शाम को एक कैंडिड वीडियो के जरिए अपनी बेटी सारायाह की पहली झलक दिखाई. वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ एक मैगजीन के पन्ने पलटती दिख रही हैं. उस मैग्जनी में कियारा की फोटो ही छपी हुई हैं.
अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कियारा को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “क्या तुम मम्मा की मैगजीन पढ़ना चाहती हो? ठीक है, चलो देखते हैं मम्मा कहां है!” जैसे ही वह मैगजीन में अपनी तस्वीर ढूंढती हैं सारायाह की छोटी उंगलियां नजर आती हैं. एक्ट्रेस ने इस पल को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मैं और मेरी मिनी मी”.कियारा अडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में उदयपुर में शादी कर ली थी। शादी के बाद पिछले साल जुलाई में एक्ट्रेस ने बेटी सरायाह को जन्म दिया। सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी सरायाह के नाम का मतलब भगवान की बेटी है। ये एक हिब्रू नाम है और इसका मतलब भी इसी भाषा में है। सिद्धार्थ ने ये भी बताया था कि अब उनके घर में वो स्टार नहीं है बल्कि उनकी बेटी सुपरस्टार हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा अडवानी को हाल में एकाध सेट और इवेंट के बाहर देखा गया है। मैटरनिटी ब्रेक के बाद एक्ट्रेस जल्द काम पर लौटने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें पिछले साल ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के सतह फिल्म वॉर 2 में देखा गया था। फिल्म को खास रिस्पांस नहीं मिला। वहीं सिद्धार्थ की फिल्म परम सुंदरी भी पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर को जाह्नवी कपूर के साथ देखा गया था। एक्टर की परफॉरमेंस ने ऑडियंस को इम्प्रेस किया था। अब एक्टर्स आने वाले दिनों में नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।




