खरसावां तिहरे हत्याकांड का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने पति-पत्नी की हत्या कर दफनाए गए शवों को जंगल से बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला खरसावां थाना कांड संख्या 75/2025, दिनांक 12 नवंबर 2025 से जुड़ा है. यह मामला धारा 126(2)/352/61(2)/140(3)/3(5) बी एनएस 2023 के तहत दर्ज किया गया था. स्थानीय चैतनपुर निवासी भीम सरदार ने अपने माता-पिता के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि गांव के ही तीन लोग लोथो सरदार, गोन्दो सरदार, और बुन्दिया सरदार ने उसके माता-पिता ठाकुर सरदार (46 वर्ष) और चांदमनी मुण्डा (41 वर्ष) का अपहरण किया है. शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने ठाकुर सरदार और उनकी पत्नी चांदमनी मुण्डा की लाठी-डांटे से पीट-पीटकर हत्या की और शवों को चैतनपुर टोला स्थित रायजामा पहाड़ के पुण्डीलोवा जंगल में दफना दिया था.आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या का कारण खेतों में पानी रोकने को लेकर पुराना विवाद था. मृतक ठाकुर सरदार ने आरोपियों के खेतों में पानी जाने से रोक दिया था, जिससे नाराज होकर तीनों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी गौरव कुमार, ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आनन्द कुमार, नागेश्वर सिंह मुण्डा, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed