देव दीपावली के मौके पर ,दीपों की रोशनी में जगमगाया काशी

0
Advertisements
Advertisements

वाराणसी:उत्तर प्रदेश में काशी की धरती बुधवार शाम अद्भुत और दिव्य दृश्य की साक्षी बनी, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीया जलाकर देव दीपावली का शुभारंभ किया। गंगा तट से लेकर सामने घाट तक करीब 15 लाख दीयों की टिमटिमाती रोशनी ने पूरे शहर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। देव दीपावली के मौके पर काशी के गंगा घाटों पर भव्य नजारा देखने को मिला। गंगा घाट दीयों की रोशनी में जगमग करते दिखे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दिव्य नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी आज देव दीपावली की अद्वितीय चमक से जगमगा रही है.बता दें दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है. यह त्योहार भगवान शिव की राक्षस त्रिपुरासुर पर विजय का प्रतीक है.देव दीपावली के मौके पर घाटों, तालाबों और देवालयों पर जले दीपों ने पूरी काशी को सुनहरी माला की तरह सजा दिया। घाटों पर भी अद्भुत नजारा दिखाई दिया। परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम चेत सिंह घाट पर दिखा। वहां 25 मिनट का थ्रीडी प्रोजेक्शन शो ‘काशी-कथा’ पेश किया गया। इसमें भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान बुद्ध के उपदेश, कबीर और तुलसीदास की भक्ति परंपरा एवं महामना मदन मोहन मालवीय की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे प्रसंगों को जीवंत किया गया।सीएम योगी काशी में समीक्षा बैठक के बाद सीधे नमो घाट पहुंचे। वहां उन्होंने देव दीपावली के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां गंगा की विशेष आरती में शामिल होकर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती और घाटों की जगमगाती श्रृंखला का अवलोकन किया। चेतसिंह घाट पर आयोजित 3D लेजर शो और गंगा पार रेत पर हुई भव्य आतिशबाजी ने कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया।देव दीपावली को लेकर प्रशासन ने पूरे आयोजन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। नमो घाट और आसपास के क्षेत्रों में रोशनी, सजावट और यातायात नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए। सभी वीआईपी मार्गों और घाटों तक पहुंच पर कड़ी निगरानी रखी गई। देव दीपावली से एक दिन पहले नमो घाट पर हुए कार्यक्रम के दौरान भी भव्य नजारा देखने को मिला था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed