कंगना रनौत ने ‘धुरंधर’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया


Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ फिल्म की जमकर तारीफ की है। वो डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना करते नहीं थक रही हैं। उनका कहना है कि असली धुरंधर खुद फिल्ममेकर हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इन पाकिस्तानी आतंकवादियों की खूब कंबल कुटाई करो।कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने धुरंधर देखी और मुझे बहुत मजा आया (तालियां)। इस आर्ट ऐर मास्टरपीस के क्राफ्ट से मैं बहुत प्रेरित हुई हूं, लेकिन फिल्ममेकर के इरादे के लिए मेरे मन में बहुत तारीफ है।’कंगना की स्टोरी को आदित्य ने रीशेयर किया और लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद, कंगना जी’।आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी हैं। माधवन इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षय बलूच गैंग लीडर रहमान डकैत का किरदार निभा रहे हैं। वहीं संजय दत्त ने चौधरी असलम का किरदार निभाया है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आने के लिए तैयार है।
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धांसू प्रदर्शन कर रही है, अब तक फिल्म ने इंडिया में 450 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फिल्म के गाने, किरदार, कहानी सबकुछ छाया हुआ है। दर्शक बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 3.30 घंटे से ज्यादा रनटाइम होने के बावजूद फिल्म ऑडियंस को अपनी कहानी से बांधे रखने में कामयाब रही है।




