महंगा हुआ JioHotstar, 700 रुपये तक बढ़े सब्सक्रिप्शन के दाम


Mumbai: JioHotstar ने अपने दर्शकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल 28 जनवरी से JioHotstar के दाम बढ़ने वाले हैं। बता दें कि कीमतों में इजाफा JioHotstar के Super और Premium सब्सक्रिप्शन प्लान में होगा। यह बढ़ोत्तरी 700 रुपये तक की होगी। इसके साथ-साथ कंपनी ने पहली बार सभी प्लान के मंथली ऑप्शन भी जोड़े हैं, जो कि 79 रुपये से शुरू होते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार,(REF.) महंगे हुए प्लान को लेकर JioHotstar का कहना है कि अब लोगों ने फोन की स्क्रीन की जगह टीवी पर कंटेंट देखना शुरू कर दिया है, जिस वजह से कीमतों में इजाफा हुआ है।अब JioHotstar के Premium सब्सक्रिप्शन का सालाना प्लान 1,499 रुपये से बढ़कर 2,199 रुपये का हो गया है। वहीं इसके Super प्लान की सालाना कीमत 899 रुपये से बढ़कर 1,099 रुपये हो गई है। इतनी ही नहीं JioHotstar ने तिमाही प्लान के दाम भी बढ़ाए हैं। हालांकि अच्छी खबर यह है कि Mobile प्लान के तिमाही और सालाना दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में अगर आप टीवी की जगह फोन पर JioHotstar देखते हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा JioHotstar ने पहली बार 79 रुपये से शुरू होने वाले मंथली प्लान्स भी लॉन्च किए है। इसे उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जो JioHotstar का छोटा सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं.JioHotstar के सीएमओ (CMO) सुशांत श्रीराम के मुताबिक, बीते एक साल में लोगों के कंटेंट देखने का तरीका बदला है। अब लोग मोबाइल के मुकाबले बड़ी टीवी स्क्रीन पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। कंपनी का कहना है कि बेहतर स्ट्रीमिंग क्वालिटी, ओरिजिनल सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स में बड़े निवेश के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।




