Jharkhand Weather Update: 2-3 अप्रैल को बारिश की संभावना, तेज गर्मी से मिलेगी अब राहत…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/ झारखंड: झारखंड में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे राज्य के अधिकांश जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने ईद के अवसर पर विशेष बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि आज आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रांची का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा।

Advertisements
Advertisements

चाईबासा सबसे गर्म, कई जिलों में बढ़ा तापमान

रविवार को चाईबासा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना। वहीं, हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और रांची में 33.4 डिग्री रहा। अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले में लू (हीट वेव) की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रविवार को चाईबासा, जमशेदपुर, बोकारो और गोड्डा जैसे जिलों में तापमान अधिक दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री रहा, जबकि जमशेदपुर का तापमान 38.6 डिग्री अधिकतम और 19.5 डिग्री न्यूनतम रहा।

बारिश से पहले झेलनी होगी तेज गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश से पहले राज्य में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, तीन अप्रैल से बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। इसके बावजूद, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक वृद्धि की आशंका है।

पश्चिमी जिलों में 2-3 अप्रैल को हल्की बारिश संभव

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अगले कुछ दिनों में हवाओं का रुख बदल सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

See also  एल.बी.एस.एम कॉलेज, जमशेदपुर में भूगोल विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

2 और 3 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी जिलों—गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 4 अप्रैल के बाद फिर से मौसम साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे लू (हीट वेव) का खतरा बढ़ सकता है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed