झारखंड कांग्रेस ने 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, राज बागची को सरायकेला और परबिंदर को पूर्वी सिंहभूम का कमान

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. राज बागची को सरायकेला-खरसावां और परबिंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम का कमान सौंपा गया है. जबकि कुमार राजा को रांची महानगर की जिम्मेदारी दी गयी है, तो सोमनाथ मुंडा को रांची ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इसकी सूचना शनिवार (4 अक्टूबर 2025) को जारी की गई. कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है. इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 संगठन सृजन अभियान के तहत हुई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति-

केसी वेणुगोाल ने कहा है कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने एक-एक जिले के लिए अध्यक्ष के नाम की अनुशंसा करने से पहले गहन समीक्षा की, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय ली. इसके बाद उन्होंने अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट दी. रिपोर्ट सबमिट करने से पहले पर्यवेक्षकों ने वन-टू-वन सभी संभावित जिलाध्यक्षों के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं से भी इस विषय पर राय ली. इसके बाद अंतिम सूची जारी की गयी. 25 जिलाध्यक्षों में 3 महिला हैं. पलामू, रामगढ़ और जामताड़ा में महिलाओं को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.

 जिला और अध्यक्ष का नाम-

बोकारो – जवाहर लाल मेहता
चतरा – चंद्रदेव गोप
देवघर – मुकुंद दास
धनबाद – संतोष कुमार सिंह
दुमका – स्टीफन मरांडी
पूर्वी सिंहभूम – परविंदर सिंह
गढ़वा – ओबेदुल्लाह हक अंसारी
गिरिडीह – सतीश केडिया
गोड्डा – याह्या सिद्दीकी
गुमला – राजनील तिग्गा
हजारीबाग – जेपी पटेल
जामताड़ा – दीपिका बेसरा
खूंटी – रवि मिश्रा
कोडरमा – प्रकाश रजक
लातेहार – कामेश्वर यादव
लोहरदगा – सुखदेव भगत
पाकुड़ – श्रीकुमार सरकार
पलामू- बिमला कुमारी
रामगढ़ – ममता देवी
रांची महानगर – कुमार राजा
रांची ग्रामीण – सोमनाथ मुंडा
साहिबगंज – बरकतुल्लाह खान
सरायकेला-खरसावां – राज बागची
सिमडेगा – भूषण बाड़ा
पश्चिमी सिंहभूम – रंजन बोयपाय

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed